जानें असम के CM बिस्वा सरमा ने क्यों कही यह बात, भगवान कृष्ण तो हमारे दामाद हैं, क्योंकि…

जानें असम के CM बिस्वा सरमा ने क्यों कही यह बात, भगवान कृष्ण तो हमारे दामाद हैं, क्योंकि…

 

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा  ने कहा, “भगवान कृष्ण को हम अपना दामाद मानते हैं.” हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ (International Gita Mahotsav) में भाग लेने के दौरान कहा, “भगवान कृष्ण हमारे दामाद है, क्योंकि उन्होंने असम की बेटी रुक्मिणी से विवाह किया था. इसलिए भगवान कृष्ण के साथ हमारा रिश्ता एक दामाद का है…”

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में 18 हजार बच्चों ने गीता पाठ किया जिससे धर्मनगरी गुंजायमान हो गई. आज यानी शनिवार को 18 हजार बच्चों ने एक साथ अष्टादश श्लोक गीता पाठ किया. इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी उपस्थित थे. सीएम मनोहर खट्टर ने कहा कि बच्चों में संस्कार केवल गीता जयंती मनाने से नहीं आएंगे. बच्चों को गीता का हर श्लोक अपने भीतर आत्मसात करने होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *